फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम अगर यहां दौरा करें तो पता चलेगा सच'

Tue, 29 Sep 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में सोमवार को विभिन्न मसलों पर दोनों पक्षों के पार्षदों ने कई बार हंगामा किया। कांग्रेस पार्षदों ने मेयर हर्ष मल्होत्रा के आने के बाद भी हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन


कांग्रेस के पार्षदों ने कहा कि प्रधानमंत्री निरंतर विदेश दौरे कर रहे है, एक बाद पूर्वी दिल्ली का भी दौरा कर लें। उनको मालूम हो जाएगा भाजपा के शासन में देश की राजधानी के एक हिस्से की हालत कैसी है।

भाजपा पार्षदों ने उनके कथन का कड़ा विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर मेयर ने बैठक स्थगित कर दी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुन: बैठक शुरू होने पर डेंगू के प्रकोप चर्चा हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसकी नाकामी से बढ़ा डेंगू का प्रकोप?

डेंगू पर लगातार बहस और हंगामें के बीट विपक्ष की नेता वरयाम कौर ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष की नाकामी के चलते डेंगू का प्रकोप बढ़ा है।

जबकि उनके साथ पार्षद गुरचरण सिंह राजू, राजीव वर्मा, नरेंद्र जैन, प्रीति समेत अन्य पार्षदों ने भाजपा पार्षदों पर डेंगू के मसले पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में नगर निगम में भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। सदन बैठक में बार-बार हुए हंगामे के दौरान कई पार्षदों ने असंसदीय भाषा का उपयोग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें