फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अगर किराए पर रहते हैं तो पढ़ लें ये खबर, 15 अगस्त के पहले हो सकती है परेशानी

Tue, 25 Jul 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आपने अपने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। किरायेदार का सत्यापन नहीं होने से आप दिल्ली पुलिस के राडार पर आ सकते हैं। इस तरह की लापरवाही बरतने वाले करीब 500 लोगों पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली को महफूज रखने की तैयारी दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके तहत ऐसे मकान मालिकों की पहचान की जा रही है जिन्होंने अभी तक किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया है। पुलिस की अपील है कि मकान मालिक हर हालत में अपने किरायेदार का सत्यापन करवा लें।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा रहता है। आतंकियों की कोशिश देश की राजधानी का दहलाने की होती है। पुलिस को आशंका है कि आयोजन स्थल के नजदीक आतंकी किराये पर मकान ले सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में किरायेदारों का सत्यापन बेहद जरूरी है। पुलिस ने इसके लिए अभियान भी चला रखा है। करीब डेढ़ महीने पुलिस ने लाल किले के नजदीकी इलाकों में डोर-टू-डोर अभियान चलाया था।

फिलहाल पुलिस ऐसे मकान मालिकों की पहचान कर रही है, जिन्होंने सत्यापन कराने के सरकारी आदेश को अनदेखा किया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक करीब 500 मकान मालिकों पर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन

प्रचार और कैंप लगाकर सत्यापन करवाने की अपील 

- फोटो : अमर उजाला
अगर किसी मकान मालिक को जमानत नहीं हो सकी तो उसे जेल भेज दिया जाता है। पुलिस का कहना है कि अगर अभी तक किसी ने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया है तो वह तत्काल इस जिम्मेदारी को पूरी कर लें।

मकान मालिकों पर कार्रवाई करने से पहले पुलिस ने सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाया था। किरायेदारों के सत्यापन करवाने के लिये धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से अपील करवाई गई। जबकि सभी थाना प्रभारियों ने अपने इलाके में कैंप भी लगवाया है। 

किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाना अपराध है। पुलिस राजधानी की सुरक्षा के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। ऐसे में जनता का सहयोग पुलिस के लिए अहम है। किरायेदारों के सत्यापन होनेे से पुलिस को उनके आपराधिक वारदात में शामिल होने या न होने की जानकारी मिलती है। ऐसे में मकान मालिक किरायेदारों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं।-
ऋषिपाल, पुलिस उपायुक्त, रोहिणी जिला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें