सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जब तक दिल्ली के आसपास पराली जलाने पर काबू नहीं पाया गया तो प्रदूषण से निजात मुश्किल है। हालांकि, प्रदूषण को कम करने के लिए ऑड-ईवन की योजना फिर से लागू करने के लिए सरकार तैयार है। यह बात दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए पहले भी ऑड-ईवन लागू किया जा चुका है। इस बार भी सरकार इसके लिए तैयार है। हालात के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इस योजना को तत्काल लागू किया जा सकता है।
स्वच्छ हवा के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए परिवहन विभान ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिनों में परिवहन विभाग ने कई वाहनों के खिलाफ कदम उठाया है। इसके लिए दिल्ली में कई टीमों का गठन कर अलग-अलग इलाकों में तैनाती की गई है।