फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चोपड़ा का दावा, अगर सरकार बनी तो कालकाजी मॉडल पर बनेंगे फ्लैट, देंगे सुविधा

Fri, 10 Jan 2020 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते सुभाष चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्वे, सर्वे, सर्वे...कितनी बार सर्वे। अब कितना सर्वे कराएंगे ये आप और भाजपा वाले। गरीबों को घर देने की बात जब भी आती है ये पार्टियां ऐसे ही टालने लगती हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहीं। 

विज्ञापन


चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली की सत्ता में आते ही गरीबों को कालकाजी मॉडल पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में मकान दिए जाएंगे। झुग्गी झोपड़ी की बजाय तमाम सुविधाओं से युक्त फ्लैटों में लोगों को बसाया जाएगा। 

इससे न केवल दिल्ली और खूबसूरत होगी बल्कि झुग्गी और पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वालों को काफी राहत मिलेगी। पहले कांग्रेस सरकार की ओर से कठपुतली कॉलोनी के लिए किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। उन्होंने दूसरी पार्टियां पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों की बात सभी करते हैं, लेकिन कुछ करने के लिए आगे कोई नहीं आता। 

कठपुतली कॉलोनी का हवाला देते हुए चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में 46 फीसदी पुनर्वास कॉलोनियां हैं लेकिन वहां रहने वाले लोगों की लगातार अनदेखी हो रही है। मौजूदा सरकार ने पूरी दिल्ली में सामान्य लोगों को फ्लैट देने के लिए कोई भी काम नहीं किया है। 

श्रेय लेने की होड़ में पार्टियां 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कालकाजी मॉडल के लिये कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र और प्रदेश सरकार ने पहल की थी। मौजूदा दिल्ली सरकार ने इसका क्रेडिट लेने की कोशिश में फ्लैटों के लिए सर्वे कराने का दावा किया है। कांग्रेस के प्रयास से ही हरियाणा से यमुना में 80-120 एमजीडी पानी लाया गया। दिल्ली में 24 घंटे पानी के दावे किए जा रहे हैं जबकि तमाम विकास कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में किये गये। आप सरकार लगातार इन कामों का श्रेय लेने की कोशिश में जुटी है।

हैशटैग से कांग्रेस कर रही है चुनावी वार

सोशल मीडिया पर सियासी जंग तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस तमाम राजनीतिक दलों के वार को हैसटैग के जवाबी हमले दे रही है। दिल्ली की सियासत में निशाने पर केजरीवाल सरकार है, लेकिन भाजपा पर भी निशाना साधने से कांग्रेस पीछे नहीं हट रही है। 

विधानसभा चुनाव के दौरान डोर-टू-डोर कैंपन, रैली, सभाएं करने से पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया के जरिये हमले तेज हो गए हैं। दिल्ली की आप सरकार के पहले के दावों में नाकामी पर इस कदर वार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों का समर्थन मिल सके। कभी भाजपा और आप को बराबरी पर दिखाते हुए यह जताने की कोशिश की गई है कि आप सरकार भाजपा की बी टीम है। 

कांग्रेस ने शिक्षा के मामले पर भी दिल्ली सरकार की नाकामी पर कुछ इस तरह वार करते हुए कहा है कि जो स्कूलों का कमरा रुपये 5 लाख में बनता है, वो बनाया रुपये 25 लाख में। इसी तरह जनलोकपाल बिल के लागू होने पर भी हैसटैग से निशाना साधा गया है। 
विज्ञापन

कृष्णा नगर सीट से डॉ. वालिया से भाग्य आजमाएंगे

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ए.के वालिया आगामी विधानसभा चुनाव में कृष्णा नगर से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले के चुनावों में डॉ. वालिया लक्ष्मी नगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। 

डॉ. वालिया 2009 में हुए परिसीमन के बाद लक्ष्मी नगर क्षेत्र से कृष्णा नगर अलग हो गया था। बतौर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. वालिया ने दिल्ली में कई सराहनीय कार्य किए हैं।

माना जा रहा है सीट में बदलाव से उनकी राजनीति भी मामूली तौर पर प्रभावित हो सकती है, हालांकि डॉ.वालिया का दावा है कृष्णा नगर सीट से भी अपनी पार्टी को जीत दिलवाने में कामयाब होंगे। हालांकि अभी कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम औपचारिक तौर पर नहीं घोषित किएहैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें