फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते देखी 10 साल की मासूम तो जाग उठी हवस

Sun, 01 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से मिलने आए युवक ने पास ही खेल रही दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


झांसी, उत्तर प्रदेश निवासी विनोद की बहन कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रहती है। रविवार को विनोद अपनी बहन से मिलने आया था। पड़ोस में रहने वाले दंपत्ति अपनी दस साल की बच्ची को घर पर छोड़ कर काम करने गया था।
विज्ञापन


विनोद की बहन भी काम पर चली गई। बच्ची को अकेला देख कमरे में घुस कर विनोद ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोस की महिलाएं इकट्ठा हो गईं और विनोद को पकड़ लिया। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएचओ कोतवाली भरत सिंह ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें