फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झंडा नहीं तो राशन नहीं': हर घर तिरंगा अभियान के तहत राशन डिपो संचालक का मैसेज वायरल, अधिकारियों ने कही ये बात

Sun, 07 Aug 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में डिपो धारकों द्वारा राशन डिपो पर बिना झंडे खरीदे राशन नहीं मिलने का एक मैसेज रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ। जिसमें डिपो धारक ने लिखा है कि डिपो से जुड़े सभी राशन कार्ड धारक 20 रुपये लेकर डिपो पर झंडा लेने पहुंचे। झंडा न लेने वालों को अगस्त महीने का गेहूं नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब लोगों पर भारी पड़ने लगा है। डिपो धारकों द्वारा राशन डिपो पर बिना झंडे खरीदे राशन नहीं मिलने का एक मैसेज रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ। जिसमें डिपो धारक ने लिखा है कि डिपो से जुड़े सभी राशन कार्ड धारक 20 रुपये लेकर डिपो पर झंडा लेने पहुंचे। झंडा न लेने वालों को अगस्त महीने का गेहूं नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

जिले में 693 राशन डिपो हैं। सरकार द्वारा इन सभी को झंडा वितरण केंद्र बनाया गया है। जिस नंबर से मैसेज वायरल हो रहा है, उस पर बात की गई तो बताया कि उनका डिपो डबुआ कॉलोनी क्षेत्र में है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उन्हें 168 झंडे बांटने के लिए दिए गए हैं। ये भी उन्होंने 32 सौ देकर खरीदे हैं। अभी तक 20 लोग ही झंडा लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि झंडे का भुगतान वह पहले ही चुके हैं। अब वह लोगों को 20 रुपये सहयोग राशि पर ही झंडा दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह किसी व्यक्ति पर झंडा लेने के लिए गलत तरीके से दबाव नहीं बना रहे हैं। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर हिमालय कौशिक ने कहा कि राशन डिपो पर लोगों को झंडे उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उन्हें आसानी से झंडा मिल सके। झंडा खरीदे बिना राशन नहीं मिलने वाली बात गलत है। झंडा लेने के लिए लोगों को विवश नहीं किया जा सकता। इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें