फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा फैसला : शादी में अब किन्नरों को बुलाने पर दर्ज होगी FIR, 11 हजार का दंड भी लगेगा

Mon, 27 Feb 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाटौली के गोहर चौक पर रविवार को पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने शिरकत की। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर किसी ने शादी समारोह में डीजे बजवाया या किन्नरों को बुलाया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


रस्म पगड़ी को लेकर भी पंचायत ने बड़ा निर्णय लिया है। इसमें तय किया गया है कि इस दौरान सिर्फ 10 रुपये का ही मान लिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की। 

पंचायत ने फैसला लिया है कि शादियों और बच्चे के जन्म पर आने वाले किन्नरों को शगुन के तौर पर केवल 500 रुपये ही दिए जाएंगे। पंचायत में चुनी गई कमेटी ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएगी जो किन्नरों को गांव में बुलाता है। इनके ऊपर 11 हजार रुपये का भी दंड लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल के बाद से गांव में डीजे नहीं बजेगा

file photo - फोटो : अमर उजाला
पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि आए दिन किन्नर किसी ना किसी के घर पहुंच जाते हैं और अनाप-शनाप मांग करते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती हैं। वहीं शादियों में डीजे बजा कर लोगों को परेशान किया जाता है। 

पंचायत ने बताया कि मृत्युभोज पर प्रतिबंध लगाने के लिए गांव में सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। पंचायत ने कहा कि गांव में शराब पर भी पाबंदी लगाई जाएगी।

अगर गांव में आम राय बनी तो इसे भी बंद किया जाएगा। पंचायत में 26 लोगों की कमेटी बनाई गई है। जो डीजे बजाने, रस्म पगड़ी, किन्नरों सफाई अभियान व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नजर रखेंगे। पंचायत ने फैसला लिया कि एक अप्रैल के बाद से गांव में डीजे नहीं बजेगा। इस पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें