फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: क्रेन की मदद से हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दी मां को विदाई, कई सोसाइटियों में बुधवार को होगा विसर्जन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-12 स्थित तालाब में मंगलवार को विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इको विलेज-1, इको विलेज-2 और एटीएस हैप्पी होम्स नोबेलिटी समेत आसपास की कई सोसाइटियों के श्रद्धालु विसर्जन के लिए पहुंचे। प्रतिमाओं के आकार और वजन को देखते हुए क्रेन की मदद ली गई। वहीं, कई सोसाइटियों में बुधवार को विसर्जन किया जाएगा।

नवरात्र के दौरान सोसाइटियों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए गए। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच नम आंखों से मां को विदाई दी। विसर्जन से पहले विधि-विधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी समीर भारद्वाज ने बताया कि रामलीला के कारण लगे जाम से विसर्जन में देरी हुई। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की ओर से सेक्टर-12 में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने तालाब की सफाई कराई। विसर्जन के साथ ही नवरात्र उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें