नोएडा में एक आइसक्रीम वाले पुलिसवाले से पैसे मांगना भारी पड़ गया। पुलिसवाले ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लेकिन पूरा तमाशा कैमरे में कैद हो गया और इस मामले पर जांच बैठ गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई को गौतमबुद्ध नदर के एसएसपी वैभव कुमार ने बताया कि आइसक्रीम वाले ने पुलिसकर्मी से 150 रूपए मांग लिये थे। इस पर पुलिसकर्मी ने आइसक्रीम बेचने वाले को पीट दिया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।