फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस ने मांगा तलाक, पत्नी ने पालन पोषण का खर्चा 

Thu, 07 Mar 2019 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
court - फोटो : PTI
विज्ञापन

फैमिली कोर्ट में एक सीनियर आईएएस अफसर ने अर्जी देकर पत्नी से तलाक मांगा है। आरोप है कि पत्नी उनकी बात नहीं मानती है। अपने माता-पिता के कहने पर चलती है। शादी से पहले उसे दौरे पड़ते थे। यह बात भी उसके परिजनों ने छिपाई थी। उधर, आईएएस की पत्नी ने भी उनसे पालन पोषण के खर्चे का केस किया है।

विज्ञापन


कोर्ट सूत्र के मुताबिक आईएएस अफसर पंकज बंसल निवासी इग्लास अलीगढ़ हैं। उन्होंने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दर्ज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी उनकी बात नहीं मानती है, जिसके चलते वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं। वह वर्तमान में चेन्नई के मेट्रो कारपोरेशन में तैनात हैं। उनकी कानपुर की रहने वाली महिला (42) से मेरठ के सम्राट पैलेस में 1997 में शादी हुई थी। 

वह इन दिनों गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक सोसायटी में रहती हैं। उधर, महिला ने भी इस मामले में उत्पीड़न का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दायर किया था। आरोप है कि उनके पति व ससुराल के लोग शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे, जिसके बाद से वह उनका उत्पीड़न कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसके बाद वह पिता के पास कानपुर चली गई थीं, जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जोकि इन दिनों उनके साथ इंदिरापुरम में ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में उनका एक्सीडेंट हुआ था, जिससे वह 15 दिन के लिए कोमा में चली गई थीं। चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में इलाज हुआ। इलाज अब तक चल रहा है, जिसका लाखों में खर्चा आ रहा है। महिला ने पालन पोषण का केस दायर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें