आईएएस बी चंद्रकला के फर्जी लिंक्डइन प्रोफाइल को डिलीट करा दिया गया है। नोएडा पुलिस के साइबर सेल ने लिंक्डइन से शिकायत कर इसे हटवा दिया है। साइबर सेल इस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह प्रोफाइल किसने बनाई थी।
पिछले दिनों एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 2008 बैच की आईएएस बी चंद्रकला नोएडा के सेक्टर-50 में रहती हैं। कुछ दिनों पहले साइबर अपराधियों ने बी चंद्रकला के नाम पर सोशल साइट लिंक्डइन पर फर्जी अकाउंट बना दिया।
इस अकाउंट पर बी चंद्रकला की असली फोटो लगाई गई थी। इस फर्जी अकाउंट से कुछ ऐसे मैसेज पोस्ट किए गए, जिससे लगा कि यह फर्जी है। इसके बाद इसकी जानकारी बी चंद्रकला को दी गई। तब उन्होंने एसएसपी वैभव कृष्ण से इसकी शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।