फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद बाइक के चक्कर में छह घंटे अटका रहा निकाह

Sun, 28 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की वजह से मसूरी में रविवार को एक शादी छह घंटे तक खटाई में पड़ी रही। मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हे पक्ष ने एतराज जताया तो दुल्हन पक्ष भी खफा हो गया।
विज्ञापन


तल्खी इस कदर बढ़ी कि निकाह ही अटक गया। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंचने के बाद दोनों पक्ष निकाह करने को राजी हुए।

छह घंटे तक माथापच्ची और आरोप-प्रत्यारोप के बाद शाम चार बजे होने वाला निकाह रात करीब 10 बजे निकाह संपन्न हुआ।

मसूरी थाने की पुलिस ने बताया कि बारात बुलंदशहर से मसूरी आई थी। दूल्हा नोएडा में पेट्रोल पंप पर जॉब करता है। एक साल पहले रिश्ता तय हुआ था। रविवार को बारात आई थी।

दुल्हन पक्ष का आरोप था कि बाराती दोपहर में खाना खा चुके थे। शाम चार बजे जब निकाह की बारी आई तो दूल्हा पक्ष इस बात पर नाराज हो गया कि उसे शादी में होंडा शाइन बाइक चाहिए, जबकि वह पैशन-प्रो बाइक दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया, जिस कारण दिन में संपन्न होने वाली शादी में देर रात तक निकाह ही नहीं हो पाया।

पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हुआ, तब निकाह हुआ। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें