राज्यसभा से इस्तीफा देकर नवजोत सिंह सिद्धू बेशक आम आदमी पार्टी (आप) के तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि आप ने पंजाब में अभी किसी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का फैसला नहीं किया है।
पार्टी में आने वाले हर इंसान को पहले बिना शर्त के आम आदमी बनना पड़ता है। केजरीवाल मंगलवार दोपहर बाद कांस्टीट्यूशन क्लब में एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नवजोत सिंह अच्छे आदमी हैं। उन्होंने पंजाब के लिए राज्यसभा से इस्तीफा देने की हिम्मत दिखाई है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने की जगह दूसरे राज्यों में प्रचार करने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में मनीष सिसोदिया अच्छा काम कर रहे हैं।
पंजाब व गोवा जाने से काम में कोई बाधा नहीं आ रही है। दिक्कत सिर्फ इसलिए आ रही है कि तीन सीट जीतने वाले पिछले दरवाजे से सरकार को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।