फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोए़डा के सेक्टर- 61 से घर के बाहर खड़ी कार चोरी, एक महीने बाद भी नहीं लगा कोई सुराग 

Mon, 18 Nov 2019 05:11 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा में चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने सेक्टर 61 के ब्लॉक ए से हुंडई ग्रैंड आई10 कार पर हाथ साफ कर दिया है। घटना 12 अक्तूबर रात की है। 
विज्ञापन


पीड़ित योगेश शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर 61 के ए ब्लॉक में किराए पर रहते हैं। वह 12 अक्तूबर की रात को किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। रात को जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपनी कार को घर के बाहर ही पार्क कर दिया और सो गए। लेकिन जब वह सुबह उठे तो उनकी कार गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास ही गाड़ी की तालाश की। जब गाड़ी नहीं मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

नोएडा सेक्टर 58 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को एक महीने बाद भी इस बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। योगेश नोएडा में ही एक लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें