फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जल्द मिलेगी हाइड्रोजन युक्त सीएनजी, जल्द खुलेंगे 69 नए पंप

Thu, 21 Nov 2019 01:42 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cng station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के वाहन चालकों को जल्द ही एचसीएनजी यानि हाइड्रोजन मिश्रित सीएनजी पंपों पर मिलनी शुरू हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा को बताया कि डीटीसी की बस में हाइड्रोजन मिश्रित सीएनजी को लेकर पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। जल्द ही इसे अन्य पंपों पर भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


सांसद विजय गोयल ने दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के सीएनजी स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारें लगने और अतिरिक्त पंप शुरू करने पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से सवाल किया था। विजय गोयल ने कहा, सभी पेट्रोल पंपों पर सीएनजी पंप शुरू करने से भीड़ कम हो सकती है। साथ ही सीएनजी का प्रेशर जो अभी 400 किलोग्राम है उसे बढ़ाकर 12 सौ किलोग्राम किया जाए। 

धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब में कहा, दिल्ली के 397 पंपों पर सीएनजी मिल रही है। जल्द ही 69 नए सीएनजी स्टेशन काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में जमीन की उपलब्धता को लेकर दिक्कत आती है लेकिन डीडीए समेत अन्य संस्थाओं की जमीन मिलते ही पंप शुरू कर दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर कोई निजी व्यक्ति भी अपनी जमीन पर पंप खोलना चाहता है तो मंत्रालय देता है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल की टंकी की अपेक्षा सीएनजी गैस को लेकर तकनीकी पहलू है लिहाजा प्रेशर नहीं बढ़ाया जा सकता, इसलिए उसे भरने में समय लगता और लाइन दिखती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें