फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद केसः एनकाउंटर पर बोलीं स्वाति मालीवाल- जो हुआ अच्छा हुआ, अभी नहीं तोड़ूंगी अनशन

Fri, 06 Dec 2019 12:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बीते कई दिनों से महिलाओं पर हो रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा 'जो हुआ अच्छा हुआ'।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हैदराबाद केस के पीड़ित परिवार को न्याय मिला लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि जब तक केंद्र सरकार कठोर कानून नहीं बनाती है कुछ नहीं होगा।

उनसे जब पूछा गया कि क्या एनकाउंटर जिस तरह से हुआ वो न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर गलत नहीं है? इस प्रश्न पर वह बोलीं कि मैं मानती हूं कि न्यायिक प्रक्रिया को पूरी होने की जरूरत है, लेकिन आज की न्यायिक प्रक्रिया सही नहीं है। इसके लिए सबको बैठकर कठोर निर्णय लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वाति से जब उन्नाव रेप पीड़िता के जलाए जाने पर सवाल किया गया तो वह बोलीं कि जब तक योगी जी उस अपराधी को एक महीने में फांसी की सजा नहीं दिलाते तब तक कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पिछली बार जब उन्नाव रेप पीड़िता से वह मिलने गई थीं लखनऊ तो उन्हें कई दिन इंतजार करना पड़ा और बड़ी मशक्कत के बाद उसे एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली लाया गया। कम से कम इस बार योगी सरकार ने इतना तो किया जल्द ही बच्ची को दिल्ली एयरलिफ्ट करा दिया।

जब उनसे उनके आमरण अनशन के खत्म होने पर बात की गई कि क्या दोषियों को सजा मिलने के बाद वह अपना आमरण अनशन छोड़ देंगी तो वह बोलीं कि नहीं यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक एक कठोर सिस्टम नहीं बन जाता। केंद्र सरकार एक कठोर सिस्टम बनाए मैं अनशन खत्म कर दूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें