स्वाति से जब उन्नाव रेप पीड़िता के जलाए जाने पर सवाल किया गया तो वह बोलीं कि जब तक योगी जी उस अपराधी को एक महीने में फांसी की सजा नहीं दिलाते तब तक कुछ नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पिछली बार जब उन्नाव रेप पीड़िता से वह मिलने गई थीं लखनऊ तो उन्हें कई दिन इंतजार करना पड़ा और बड़ी मशक्कत के बाद उसे एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली लाया गया। कम से कम इस बार योगी सरकार ने इतना तो किया जल्द ही बच्ची को दिल्ली एयरलिफ्ट करा दिया।
जब उनसे उनके आमरण अनशन के खत्म होने पर बात की गई कि क्या दोषियों को सजा मिलने के बाद वह अपना आमरण अनशन छोड़ देंगी तो वह बोलीं कि नहीं यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक एक कठोर सिस्टम नहीं बन जाता। केंद्र सरकार एक कठोर सिस्टम बनाए मैं अनशन खत्म कर दूंगी।