फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना लाने में देरी पर लड़े दंपती, गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति थाने पहुंचकर बोला...

Tue, 12 May 2020 12:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्यारा विजय कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंबेडकर नगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी रविवार रात उस समय हैरान रह गए, जब एक ऑटो चालक थाने पहुंचा और कहा कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिसकर्मियों ने उसके घर जाकर देखा, तो पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी हेमलता के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। खाना लाने में हुई देरी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। पत्नी गर्भवती थी।

विज्ञापन


दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि विजय रविवार रात 12.30 बजे अंबेडकर नगर थाने पहुंचा था। पेशे से ऑटो चालक विजय पत्नी हेमलता के साथ दक्षिणपुरी में रहता है। दोनों की दूसरी शादी है। हेमलता की पहले पति से एक बेटी है, वह हेमलता के साथ ही रहती है। दोनों ने करीब दस महीने पहले शादी की थी और तीन महीने से कोर्ट में तलाश का केस चल रहा था।

दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। विजय रविवार शाम को बाहर से खाना लेने गया था। खाना लाने में विजय को देरी हो गई, तो हेमलता घर से निकल गई। रात में दोनों मिले, तो झगड़ा हो गया और झगड़े में विजय ने हेमलता की गला दबाकर हत्या कर दी। हेमलता की बेटी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें