फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चाटा मारकर पति ने लगा ली फांसी

Tue, 29 Apr 2014 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने से परेशान होकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज का रहने वाला विकास सराय ख्वाजा क्षेत्र के झरिया मार्किट में अपने परिवार के साथ रहता था। वह काफी दिनों सें अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद में उसने अपनी पत्नी के गाल पर चाटा मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद जब पत्नी को होश आया तो उसने देखा कि विकास कमरे में फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत ही फंदे को काटा और शोर मचा दिया।

आस पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। विकास को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें