फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में पति ने पत्नी और चचेरा भाई को मारी गोली, अवैध संबंध का था शक

Thu, 21 Mar 2019 02:54 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर में सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी और अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से चचेरे भाई की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गुठावली गांव में यह घटना हुई है। दरअसल, आरोपी की पत्नी और उसका चचेरा भाई होली खेल रहे थे, इससे नाराज होकर उसने दोनों को गोली मार दी। 

चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक है। बताया गया है कि आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपी चचेरे भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध मानता था। 
विज्ञापन


एसएसपी समेत भारी पुलिसबल मौके पर है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें