फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! मौसी के घर घूमने आई थी मासूम, मौसा ने की ऐसी घिनौनी हरकत

Fri, 04 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबाबाद क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना फिर सामने आई है। मौसी के घर घूमने आई बच्ची (12) से उसके मौसा ने दुष्कर्म कर डाला।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची फरीदाबाद में परिवार के साथ रहती है। 25 अप्रैल को वह साहिबाबाद की एक कॉलोनी में मौसी के घर घूमने आई थी।

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि 28 अप्रैल की रात उसके मौसा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन बच्ची ने मौसी को आपबीती बताई।

सूचना पर मंगलवार को बच्ची के परिजन साहिबाबाद थाने पहुंचे और शिकायत दी। सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार को लिंक रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप में पुलिस उसके चाचा को गिरफ्तार किया था। छह माह तक वह किशोरी से रेप करता रहा। किशोरी के दो माह के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें