फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में कंपाउंडर ने पत्नी की हत्या कर पुलिस को दी जानकारी, गिरफ्तार 

Thu, 17 Oct 2019 12:35 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में कंपाउंडर ने बुधवार सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और पुलिस को उसकी आत्महत्या की सूचना दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी उत्तम दास सलारपुर में एक क्लीनिक में कंपाउंडर है। उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व दीप्ति सरकार से हुई थी। उत्तम पत्नी और बच्ची के साथ सलारपुर में रहता था। उत्तम पत्नी पर हमेशा शक करता था। कुछ महीने पहले पत्नी किसी युवक के साथ चली थी। इसके बाद उत्तम दीप्ति को समझाकर वापस घर लाया था। इसके बाद भी दीप्ति युवक से बातचीत करती थी। इससे उत्तम नाराज रहता था। 

मंगलवार को उत्तम ने सलारपुर का घर खाली कर दिया और पत्नी व बच्ची के साथ छलेरा आ गया। यहां एक पीजी किराये में लिया। बुधवार सुबह बच्ची सो रही था तभी उत्तम ने रस्सी से पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचते ही उसने हत्या की बात मान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें