फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में गंदी तस्वीरें: पत्नी ने प्रेमी संग मिल छीना पति का फोन, किराये पर रहने लगे दोनों; CCTV ने खोला राज

Fri, 11 Jul 2025 09:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का फोन छिनवा दिया। पति के फोन में पत्नी और उसके प्रेमी की अंतरंग तस्वीरें पहुंच गईं थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अंतरंग तस्वीरें हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर छीना पति का फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुरबेरी थाना इलाके में पत्नी ने साथी के साथ मिलकर अपने पति का फोन छिनवा दिया। पत्नी की उसके प्रेमी के साथ अंतरंग तस्वीरें पति के मोबाइल में आ गईं थी। उन तस्वीरों को डिलीट करने के लिए पति का मोबाइल छिनवाया।

विज्ञापन


फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे 70 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद पत्नी और उसके साथी अंकित गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने छिपने के लिए पुरानी दिल्ली इलाके के एक होटल में कमरा किराये पर लिया था। आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त स्कूटी, छीना हुआ मोबाइल और घटना के दौरान एक आरोपी द्वारा पहनी गई नीली टी-शर्ट बरामद हुई है। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि फतेहपुर बेरी में ओल्ड यूके पेंट फैक्टरी, मेन मार्केट रोड, सुल्तानपुर के पास मोबाइल फोन छीनने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल 19 जून को मिली थी। फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, एटीओ इंस्पेक्टर आदित्य मलिक, एसआई नसीब सिंह और एसआई सचिन पंवार की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान अंकित गहलोत ने खुलासा किया कि पीड़ित की पत्नी के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी व प्रेमी की अंतरंग तस्वीरें उसके पति के मोबाइल में थी। तस्वीरों को मिटाने के लिए पत्नी ने पति का फोन छिनवाने की साजिश रची। उसने आरोपियों को पति के दैनिक मार्ग और कार्य समय की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें