फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः विवाहिता की दहेज के लिए हत्या, पति ने भाई और भाभी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Mon, 12 Nov 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन

स्थानीय मोहल्ला रामनगर ईदगाह में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट मृतका के पिता ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मृतका के पिता राजकुमार निवासी आदर्श नगर कॉलोनी हापुड़ का कहना है कि उसकी पुत्री ज्योति की शादी 16 जनवरी वर्ष 2013 को नवीन कुमार पुत्र गजराज निवासी मोहल्ला रामनगर ईदगाह के साथ हुई थी। राजकुमार का आरोप है कि ज्योति का पति नवीन, जेठ राजेश व जेठानी मनीषा उसकी पुत्री ज्योति को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार ज्योति ने इस बात की शिकायत की थी। 

गत 11 नवंबर की रात को ज्योति के पति नवीन, जेठ राजेश एवं जेठानी मनीषा ने ज्योति को पंखे से दुपट्टे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। राजेश ने उसे फोन पर बताया उनकी बेटी मर गई है। सूचना पर जब वह अन्य परिजनों के साथ ज्योति के घर पहुंचें तो दूसरी मंजिल पर उसका शव कमरे में चारपाई पर रखा था। पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर मृतका के पति नवीन को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बताया कि ज्योति ग्रेजुएट थी, उसका पति वेल्डिंग का कार्य करता है। वह कम पढ़ा लिखा है। ससुराल जन ज्योति को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। घटना के बाद मृतका के घर के बाहर मोहल्लावासियों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना भी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने मृतका के पिता के बयान दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें