फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी जीजा: पति की इस हरकत से तंग आकर मायके में रह रही थी महिला, घर चलने की जिद्द पर साले ने रोका तो ले ली जान

Thu, 02 May 2024 07:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
कुशलपाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को साथ भेजने से मना किया तो पति ने अपने साले को चाकू से गोदकर मार डाला। हमले में गर्दन कटने से 27 वर्षीय साले की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना गांव सहराला की है। पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी अपने भाई के पास रह रही थी। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार यूपी जिला बुलंदशहर स्थित गांव भराना निवासी अजयपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह जेके सफन कंपनी सहराला में नौकरी करता है और यहीं रहता है। उसकी मां रामबती व छोटा भाई कुशलपाल भी उसके साथ ही रहते थे। उसने शिकायत में कहा है कि उसकी बहन रीना ने यूपी के जिला मथुरा स्थित तुमोला गांव निवासी जगदीश से प्रेम विवाह किया था। रीना के चार बच्चे हैं। जगदीश शराब पीने का आदि है और अक्सर रीना के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता है। 

मारपीट से परेशान होकर रीना चार माह से उनके पास आकर रह रही है। बुधवार देर शाम करीब सात बजे उसका जीजा जगदीश उनके घर आया और रीना को साथ भेजने की जिद करने लगा। इस दौरान छोटे भाई कुशलपाल व बहन रीना के साथ गाली-गलौज करने लगा। कुशलपाल ने जीजा को समझाया कि झगड़ा मत करो, कुछ दिन बाद वे अपनी बहन को भेज देंगे। इसी दौरान जगदीश ने जेब से चाकू निकाला और कुशलपाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगने से कुशलपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

आरोपी कुशलपाल को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने घायल को तुरंत फरीदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुशलपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक के जीजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें