फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा रहा था पत्नी को खुद को ही लगी गोली

Sun, 20 Apr 2014 02:35 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद उसे डराने के लिए तमंचे से चलाई गोली से पति खुद घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गढ़ी चौखंडी गांव में आरके चौहान के मकान में अलीगढ़ निवासी ओमवीर पत्नी पूनम के साथ रहता है।

शुक्रवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ओमवीर ने पूनम को डराने के लिए तमंचा निकाल कर खुद को मारने का ड्रामा किया।

इस पर पूनम ने तमंचा छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी में गोली चल गई, जो ओमवीर के पैर में जा लगी। उसे उपचार के लिए सेक्टर-66 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस को कमरे में तमंचा बरामद कर लिया है।

सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ओमवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, जिसे ठीक होने के बाद गिरफ्तार किया जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें