फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से खर्चा मांगना पत्नी को पड़ा भारी, भरी पंचायत में दे दिया तलाक

Wed, 02 Jan 2019 08:00 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

मसूरी थाना क्षेत्र में पति से खर्च के लिए रुपये मांगना महिला के लिए भारी पड़ गया। पति ने भरी पंचायत में तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मसूरी थाना के डासना निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने पति से खर्च के लिए कुछ रुपये मांगे थे। इस बात से नाराज होकर पति ने मारपीट शुरू कर दी थी। किसी तरह से वह जान बचाकर मायके पहुंची।

मायके के लोगों ने पति को समझाने के लिए कुछ लोगों को बुलाकर पंचायत की। पंचायत से नाराज होकर उसने सभी के सामने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता समाप्त कर दिया। पीड़िता ने कहा कि पति को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने प्रधानमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। मामले में समझौता चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें