फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के लिए मजबूर करता था पति, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 03 Oct 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एक पत्नी ने अपने पति पर देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पत्नी ने पति के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली महिला ने चार साल पहले एक भारतीय नागरिक से शादी की थी। दोनों फिलहाल सेक्टर-27 में रहते हैं। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति अक्सर उस पर दबाव बनाता है कि वह उसके दोस्तों के साथ कुछ समय बिताए। मना करने पर वह उसकी पिटाई करता है। रविवार को पति ने पत्नी को अपने एक दोस्त के साथ कमरे में बंद कर दिया था। महिला ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए और उसे कमरे से बाहर निकाला।

इसके बाद महिला ने थाना सेक्टर-20 पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दी है। थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि महिला पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसलिए उसे अभी नारी निकेतन भेज दिया गया है। उसकी शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें