ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी को इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ चैटिंग करते पकड़ लिया। आरोप है कि चैटिंग देखने के बाद पति ने डंडे से पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनका इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की करीब 7 वर्ष पहले शादी हुई थी। पिछले कई माह से वो इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी के साथ चैटिंग कर रही थी। बुधवार रात पति ड्यूटी से घर पहुंच गया। उसने पत्नी का फोन चेक किया तो देखा कि उसकी पत्नी एक युवक से चैटिंग पर अश्लील बातें कर रही थी। आरोप है कि इस बात से गुस्सा होकर पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।