फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने किया इनकार तो पति ने डाला खौलता दूध फिर तवे से किया हमला

Sun, 30 Apr 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पत्नी पर तवे से हमला, ऊपर फेंकी गर्म सब्जी
- ससुराल जाने से मना करने पर पति ने की वारदात, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योति नगर इलाके में ससुराल जाने से मना करने से एक युवक ने अपनी पत्नी पर न सिर्फ गर्म सब्जी डाल दी, बल्कि उसके सिर पर तवे से हमला भी कर दिया। गंभीर हालत में पूजा (21) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति महेश (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूजा माता-पिता के साथ डी-ब्लॉक, गली नंबर-2, अशोक नगर में किराये के मकान में रहती है।

पूजा एक प्राइवेट बैंक में काम करती है। वर्ष 2014 में पूजा की महेश से शादी हुई थी। महेश पेशे से फोटोग्राफर है। करीब एक साल पहले पूजा और महेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में लगे 15 टांके

- फोटो : Demo Pic
तभी से पूजा मायके में रह रही थी। आरोप है कि बुधवार शाम को घर में पूजा खाना बना रही थी। इसी बीच महेश वहां पहुंच गया। महेश ने पूजा से घर चलने के लिए कहा। पूजा इसके लिए तैयार नहीं हुई।

दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान महेश ने गर्म सब्जी उठाकर पूजा के ऊपर डाल दी। बाद में तवे से उस पर हमला कर दिया। हमले में पूजा बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके सिर में 15 टांके आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें