फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के सवा दो साल बाद भांजे को मिला न्याय, मामा-मामी की करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 20 Dec 2018 02:17 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में 17 अगस्त, 2016 को सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर हत्या का केस दर्ज किया है। युवक के मामा-मामी ने पुलिस को बताया था कि झिलमिल मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने भी छानबीन के बाद मामले की जांच बंद कर दी थी, लेकिन परिवार ने हार नहीं मानी। कोर्ट की लड़ाई के बाद युवक अर्पित (28) की मौत पर अब हत्या का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने आन की खातिर या प्रॉपर्टी के लिए युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, भेलूपुर, वाराणसी निवासी अर्पित दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। दिल्ली में उसके मामा भारत भूषण और मामी शिवकुमारी परिवार के साथ रहते थे। 2013 से 2016 के बीच अर्पित मुंबई में रहकर नौकरी कर रहा था। उसके मामा की बेटी मुंबई गई, तो मामा भारत ने अर्पित से बेटी का ध्यान रखने के लिए कहा। अर्पित और उसकी मामा की लड़की एक साथ रहने लगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शरीर पर चोट के और निशान नहीं थे।

इधर, भारत को शक हुआ कि अर्पित उसकी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। इसी शक की वजह से भारत ने अपनी बेटी को वापस दिल्ली बुला लिया। इसके बाद भारत ने अपनी बेटी को अर्पित से मिलने नहीं दिया। इधर, 2016 में अर्पित भी दिल्ली आ गया। उसने यूपीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी। इस बीच 17 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

इस दौरान मामा-मामी के अलग-अलग बयान आए। मामी ने छत से गिरने की बात की, तो मामा ने झिलमिल मेट्रो स्टेशन से गिरने की बात की। इस पर परिवार को शक हुआ। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अर्पित के सिर में दो फ्रैक्चर थे। वहीं उसके शरीर पर चोट के और निशान नहीं थे।

पुलिस ने सामान्य जांच कर मामले को सुसाइड मानकर केस की जांच बंद कर दी। अर्पित के पिता चंद्रसेन सिंह ने हार नहीं मानी और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सारे तथ्यों की जांच की और मामले में कई झोल पाकर पुलिस से हत्या का मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए।

परिवार का आरोप था कि बेटी से नजदीकियों का पता चलने के बाद उनके बेटे की हत्या कर दी थी। इसके अलावा अर्पित की मां पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। भारत इसका विरोध करता था। परिवार ने बेटे की मौत के पीछे इन वजहों को बताया। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें