फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को तसले में आग जलाकर सो गए थे पति-पत्नी, दम घुटने से दोनों की मौत 

Wed, 30 Dec 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कापसहेड़ा इलाके में सोमवार सुबह दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपती रात को तसले में जलाकर सो गए थे। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। अलग कमरे में सोने की वजह से दंपति के तीनों बच्चे बच गए। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी रामप्रवेश(38), पत्नी कविता(34), 11 वर्षीय बेटी व पांच और सात वर्ष के दो बेटों समेत गली नंबर-दो, गोपालजी कॉलोनी समालका कापसहेड़ा में रहते थे। वह कॉलोनी में ग्रॉसरी की दुकान चलाते थे। रामप्रवेश रविवार रात को पत्नी के साथ कमरे में सो गए और गेट बंद कर लिया।

हालांकि अंदर से कुंडी नहीं लगाई थी। रात को तसले में आग जला ली थी। सोमवार सुबह काफी देर तक रामप्रवेश कमरे से बाहर नहीं आए तो पास में रहने वाले भाई धर्मवीर व रणवीन ने धक्का देकर गेट खोला। रामप्रवेश व कविता अचेत पड़े हुए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पास में स्थित कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डीडीयू अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। अलग कमरे में सोने की वजह से तीनों बच्चे बच गए। कापसहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें