फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बस अड्डे पर छोड़कर युवक फरार, केस दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
husband wife fight
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-39 कोतवाली में एक युवक ने लिव इन पार्टनर से शादी की और दो माह बाद ही उसे बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ शादी कर धोखा देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छलेरा में परिवार के साथ किराये पर रहने वाली युवती आरसीएम कंपनी मेें काम करती है। उसका  सेक्टर-45 की कांशीराम कॉलोनी निवासी रोशन से प्रेम-प्रसंग हो गया। रोशन ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद युवती रोशन के साथ लिव इन में रहने लगी। 

बताया गया कि 20 अप्रैल को रोशन और युवती ने सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी में युवती के  परिजन भी शामिल हुए थे। 4 जून को दोनों कहीं जाने के लिए सेक्टर-44 में बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रोशन पानी पीने के बहाना चला गया और वापस नहीं आया। युवती ने उसका मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन


5 जून को वह पति रोशन के कांशीराम कॉलोनी स्थित घर पहुंची तो पति के भाई और पड़ोस में रहने वाली महिला ने उससे अभद्रता की। महिला ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोपी रोशन ने खुद को जयपुर, राजस्थान का रहने वाला बताया था, जबकि  छानबीन में पता चला कि वह बिहार का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें