फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद को मिलेंगी रोडवेज की सौ नई बसें

Wed, 18 Mar 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने परिवहन निगम में नई बसों का बेड़ा शामिल करने का निर्णय लिया है। जल्द ही एक हजार बस रोडवेज को दी जाएंगी, इनमें से सौ बस गाजियाबाद संभाग को मिलेंगी। बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


शासन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रथम चरण में बस डिपो की हालत सुधारकर यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने और रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल करने की घोषणा की है।

बुधवार को कैबीनेट की बैठक में रोडवेज के कायाकल्प का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के.रविंद्र नायक ने रोडवेज अफसरों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष और बस संचालन प्रभारी चौधरी ओमवीर सिंह ने बताया कि रोडवेज को 230 करोड़ रुपये नई बस खरीदने और डिपो पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए दिए गए हैं।

इनमें से 90 करोड़ मार्च माह में और 140 करोड़ अप्रैल के बाद जारी किए जाएंगे। इनसे गाजियाबाद संभाग के लिए सौ नई बसेें खरीदी जाएंगी। इनको गाजियाबाद संभाग के तीनों जनपदों गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर की डिपो को दिया जाएगा। इससे रोडवेज को नई बसों का बेड़ा मिल जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें