फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य स्थल पर हो देरी तो तत्काल दें परिजनों को सूचना 

Sun, 19 May 2019 12:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता अभियान के नोएडा सेक्टर 63 स्थित कैम्प में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता ‘100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत सेक्टर-63 स्थित सिमी डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड में महिला कर्मचारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता महिला उद्यमी नीतू सिंह ने कहा कि जिस परिवार या समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां बदलाव की कल्पना नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


जब महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होंगी तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नारी आज किसी मामले में कम नहीं है। हर क्षेत्र में अग्रसर है। सारी शक्तियां महिलाओं के पास हैं, बस जरूरत है तो उन्हें अपने को पहचानने की। महिलाओं को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, ताकि वह सशक्त बन सकें।

अमर उजाला की सराहना करते उन्होंने कहा कि इस अभियान से महिलाओं में जागरूकता आ रही है। कामकाजी महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, क्योंकि उन्हें काम के साथ घर का भी ध्यान रखना होता है। ऐसे में परिवार को समय देने के साथ साथ साफ-सफाई व खानपान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


महिला श्रमिकों को कार्य स्थल से बाहर सुरक्षित रहने के टिप्स भी दिए गए। बताया गया कि देरी होने पर परिवार के सदस्यों को तुरंत जानकारी दें। ऑटो रिक्शा से आवाजाही करने के दौरान एहतियात बरतना चाहिए।

अमर उजाला ने अपराजिता के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए जो अभियान चलाया, वो सराहनीय कदम है। महिलाएं यदि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी तभी बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा।
नीतू सिंह, अंतरराष्ट्रीय अवार्ड विजेता एवं संस्थापक सिमी डिजाइन

बेटियों को समाज में बेहतर स्थान दिलाने के लिए महिलाओं को जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। पुरानी सोच बदलकर नई सोच अपनानी होगी। कार्य स्थल के साथ घर पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है। 
मंजू बलकोटी, सीनियर अकाउंटेंट

नारी सशक्तिकरण अभियान की सार्थकता तभी है जब सभी महिलाएं जागरूक एवं शिक्षित हों। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

गुलशन खान, सीनियर मर्चेंट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें