फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में उमस भरी गर्मी : तापमान 39 डिग्री पार, आज से बादल और बारिश की उम्मीद; मिल सकती है राहत

Sat, 28 Jun 2025 01:22 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गर्मी ने शुक्रवार को दिल्लीवालों को बेहाल कर दिया है। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात के समय गरज-बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें