पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार व हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे बेरोजगार थे और इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के संपर्क में थे। यूट्यूब चैनल पर विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखकर उन्होंने बॉबी कटारिया से संपर्क किया। बॉबी ने उन्हें अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया। अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला और दो हजार रुपये में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
पुलिस ने अदालत में आरोपी के खातों में हुए ट्रांजेक्शन व उसके मोबाइल से आने वाली डिटेल के आधार पर छानबीन करने की बात कही है। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश करते हुए पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। जिस पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।