एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह ऐसे लोगों को शादी के लिए तैयार करता था जिनकी शादी नहीं हो रही होती थी। मसलन रोगी, अशक्त और बुजुर्ग को यह गिरोह दूल्हा बना देता था। इसके एवज में ये मोटी रकम वसूलते थे।
गिरोह के दो सदस्य ग्रेटर नोएडा के दादरी में पकड़ गए हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करके शादी के नाम पर युवतियों को बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को जारचा क्षेत्र में दबिश देकर एक युवती को भी मुक्त कराया है, जबकि एक युवती को पहले ही मुक्त कराया जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में करीब आठ से 10 लोग शामिल हैं, जिनको चिह्नित करके गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एक युवती ने फोन करके बंगाल स्थित परिजनों को बंधक बनाने की खबर दी थी।