नोएडा के सेंट्रल कार मार्केट में शुक्रवार सुबह आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय की है जब मार्केट की सारी दुकानें बंद थीं।
बंद दुकानों में आग लग जाने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।