फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा तीन मई को शुरू करेगा ई नीलामी

Sun, 23 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एक  बार फिर से अपने व्यवसायिक साइटों की ई नीलामी करने की तैयारी में है। हुडा आगामी तीन मई को साइटों की ई नीलामी करेगा। इस नीलामी में 8 सेक्टरों की 32 व्यवसायिक साइटों को शामिल किया गया है। नीलामी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


हुडा प्रशासक याशवेंद्र सिंह ने बताया कि ई नीलामी में सेक्टर 12 की थ्री स्टोरी, टू स्टोरी और फाइव स्टोरी दुकानों की साइटों को भी नीलामी में शामिल किया गया है।  3 मई को होने वाली नीलामी में सेक्टर 12 के अलावा सेक्टर 3 और 14 की बड़ी साइटों को शामिल किया गया है। 

इसके अलावा 17 की क्लिनिक साइटों, 21 डी की नर्सिंग होम साइटों, 28 की प्राइमरी स्कूल की साइट, 45 में 5 एकड़ की हाई स्कूल की साइट और 58 ट्रांसपोर्ट नगर में ढाबे की साइट को नीलामी में शामिल किया गया है। ई नीलामी के लिए 26 अप्रैल सुबह 9 बजे से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


लोग नीलामी के लिए 2 मई शाम 5 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 3 मई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ई नीलामी के लिए बोली लगाई जा सकेगी। ई नीलामी की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और लोग अपने घर में बैठकर ही अपनी पंसद की साइट पर बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें