मनोहर सरकार डिजिटल हरियाणा पर जोर दे रही है, लेकिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इस अभियान को झटका दे रहा है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के ऑनलाइन परीक्षा के मामले में शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया।
14-15 नवंबर को होने वाली एचटेट अब पूरी तरह से ‘ऑफलाइन’ होगी। दो नवंबर को बोर्ड अपनी वेबसाइट पर इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
बिना किसी तैयारी के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इस साल होने वाली एचटेट के लिए ऑनलाइन कराने की घोषणा की थी। आवेदन के वक्त छात्रों से इसके लिए विकल्प लिए गए थे, लेकिन परीक्षा होने से ठीक पहले बोर्ड ने हाथ खींच लिए है।
बोर्ड ने इस बार छात्रों के सामने ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा और ऑफलाइन यानी पेपर-पेन आधारित परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।