फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसला ने किया लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के बैनर तले शुक्रवार को प्राध्यापकों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हसला नेताओं ने कहा कि समय रहते मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद नगराधीश सतवीर मान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

प्रदर्शन का नेतृत्व हसला के जिलाध्यक्ष रामवीर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अनेक बार मांग पत्र दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने मांगों को पूरा करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जिसके चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष केके उपाध्याय, जिला महासचिव नेमसिंह लांबा व सचिव विजय शर्मा ने कहा कि स्कूल मुख्याध्यापक व स्कूल प्राध्यापकों की संख्या को आधार मान कर अनुपातिक दृष्टि से स्कूल के प्राचार्य पद पदोन्नति दी जाए।

सर्वप्रथम प्राध्यापक राजस्थान भवन पर एकत्र हुए, जहां से रैली निकालकर लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें