फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव: ऑफिस गई मैनेजर गायब, अपहरण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी के मैक्स लाइफ डीएलएफ-दो में काम करने वाली एक एचआर मैनेजर गायब हो गई है। मां के बयान पर पुलिस एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली 28 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) डीएलएफ फेज-दो में मैक्स लाइफ में एचआर मैनेजर है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती की मां ने बताया है कि दो दिन पहले वह पीतमपुरा से सुबह आठ बजे ऑफिस जाने के लिए निकली।
Trending Videos
विज्ञापन

संपर्क करने पर स्विच ऑफ मिला फोन

रात तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने निकले। परिजनों ने जब युवती के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका फोन भी स्विच ऑफ था।

फोन बंद होने पर परिजन और परेशान हो गए। युवती की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में प्रिंस पाठक नाम के युवक पर युवती को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है।

युवती की मां ने पुलिस से युवती को बरामद करने की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें