फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी अदालत में दी थी जान से मारने की धमकी और मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनपत के नरेंद्र शर्मा हत्याकांड में गवाही के दौरान अदालत में आए बलराम ठाकुर ने गवाहों (राजकुमार और उनके बेटों) को धमकी दी थी कि वह एक माह में उनके घर पर बाल्टी रखवा देगा।
विज्ञापन


हुआ भी ऐसा ही, उसके इशारे पर 16 जून को नरेंद्र शर्मा के पिता और रिटायर्ड जेई राजकुमार शर्मा की हत्या करा द गई। उस वक्त परिजनों ने इस बात को गंभीरता से लिया था मगर गवाही के बाद इस बात पर गौर करना बंद कर दिया था।

दरअसल, दिसंबर 2014 में जुनपत के नरेंद्र शर्मा हत्याकांड में रोजाना सुनवाई हो रही थी। 22 मई 2015 को कुलदीप समेत अन्य गवाहों की गवाही पूरी हो गई थी और उसी दिन बलराम ठाकुर ने भरी अदालत में राजकुमार और उनके बेटों से कहा था, ‘खुश हो रहे हो, गवाही का अंजाम बुरा होगा, बुलेट प्रूफ जैकेट गर्दन तक होती है सिर को कैसे बचाओगे।’
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

और करा दी थी हत्या

उसने कहा था कि एक माह में वह उनके घर पर बाल्टी रखवा (मौत के बाद कुल्ला करवाना) देगा। राजकुमार शर्मा अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर नहीं थे लेकिन उनके तीनों बेटों ने अपनी सुरक्षा पुख्ता कर रखी थी।

बदमाश बलराम ठाकुर ने जो कहा था उसे पूरा कर दिया। बलराम ने जो धमकी कोर्ट में दी थी उसी पर रिटायर्ड जेई राजकुमार शर्मा और सिपाही नितिन वर्मा की हत्या करा दी।

परिजनों ने इस बात को माना है कि अदालत में बलराम और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी थी और इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया था। परिजनों ने बताया कि वह राजकुमार शर्मा को नहीं बल्कि उनके बेटों को सुरक्षित लेकर चल रहे थे। चूंकि बदमाशों ने उन्हीं का मारने की धमकी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें