व्हाट्सएप के माध्यम से ई-पास के लिए आवेदन करने के लिए, आपको अपने क्षेत्र के लिए अधिकृत मोबाइल नंबरों पर सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ एक संदेश भेजना पड़ेगा।
संदेश में आपको व्हाट्सएप पर ये जानकारी देनी होगी :
- नाम
- पता
- आवश्यक सेवा / उद्देश्य का विवरण जिसके लिए पास चाहिए।
- अवधि/ समय
- आईडी कार्ड की फोटो जैसे आधार, वोटर कार्ड आदि।
- वाहन संख्या, यदि आवश्यक हो तो ही।
आपको इसे अधिकृत व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा आपको ई-पास प्रदान किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर कर्फ्यू पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस ने जिलों के सभी डीसीपी ऑफिस में पास बनवाने की सुविधा मुहैया करवाई थी। आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वालों को बगैर पास के हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों के लिए सभी डीसीपी ऑफिस से पास जारी करने का कार्य शुरू हो गया। लेकिन हर दिन ऑफिस में पास बनवाने वालों की भीड़ होने की वजह से पुलिस ने नई सुविधा की शुरुआत कर दी है। अब घर बैठे आवश्यक कार्यों से जुड़े लोग दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।