नई दिल्ली। डॉ. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने अपने हाउसकीपिंग कर्मचारियों के कौशल को अपग्रेड करने के लिए नई पहल शुरु की है। विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र ने टाटा स्ट्राइव के सहयोग से कर्मचारियों के लिए पूर्व शिक्षण की मान्यता (आरपीएल) प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत विवि के कर्मपुरा परिसर में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित पहले बैच में विश्वविद्यालय के 27 स्वच्छता और हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में स्वच्छता, सुरक्षा, पेशेवर हाउसकीपिंग और कार्यस्थल के मानकों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों का मूल्यांकन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अनु सिंह लाठर ने कहा कि वर्षों की सेवा के दौरान कर्मचारियों ने जो व्यावहारिक ज्ञान और दक्षता हासिल की है, उसे प्रमाणित करना जरूरी है। संवाद