फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हादसा: बेकरी बनाने वाली इमारत की छत भरभराकर गिरी, एक की मौत, तीन जख्मी

Tue, 29 Sep 2026 05:59 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मंगलवार दोपहर एक बेकरी की छत गिरने से मालिक सतीश की मौत हो गई। तीन कर्मचारी महेंद्र सिंह, पप्पू और अली घायल हुए। पहली मंजिल पर निर्माण सामग्री अधिक होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
मलबे के ढेर में तब्दील हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव स्थित ताहिपुर में मंगलवार दोपहर एक बेकरी बनाने की बिल्डिंग में छत गिरने से मालिक सतीश (45) की मौत हो गई जबकि वहां काम करने वाले तीन कारीगर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


घायल बेकरी कर्मचारी महेंद्र सिंह (51), पप्पू (30) और अली (32) का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग, एमसीडी, डीडीएमए, एंबुलेंस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

Trending Videos

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस इमारत में सतीश बेकरी का काम करते थे। उसकी पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। बेकरी की छत टुकड़ी-टी ऑयरन (पटिया-गाटर) की बनी हुई थी। निर्माण के दौरान छत पर जरूरत से ज्यादा निर्माण सामग्री चढ़ा दी गई, जिसकी वजह से छत गिर गई। जिस इमारत में सतीश की बेकरी थी, वहां ग्राउंड फ्लोर ही बनी थी।

सतीश के मकान मालिक ने पिछले कुछ दिनों से पहली मंजिल बनाने का काम शुरू किया था। ऊपर की दीवारें बन चुकी थीं। निर्माण के लिए ठेकेदार ने भारी मात्रा में सामग्री डालने से 3.50 बजे भरभराकर गिर गई। हादसे के समय नीचे बेकरी में सतीश के अलावा उनके तीन कर्मचारी महेंद्र, पप्पू और अली मौजूद थे। सभी मलबे के नीचे दब गए। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी वहां भागे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के एडीओ दीपक हुड्डा मौके पर पहुंच और बचाव कार्य शुरू किया गया।

बेकरी में करते थे आठ कारीगर काम
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से सतीश बेकरी चला रहे थे। सतीश को मिलाकर यहां पर कुल 8 लोग काम करते थे। हादसे के समय चार ही लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रशासन के पहुंचने से पहले ही शुरू किया बचाव का काम...
ताहिरपुर निवासी शंकर ने बताया कि वह गली में मौजूद थे। अचानक एक तेज आवाज आई। सभी बेकरी की ओर भागे तो वहां पर धूल ही धूल दिख रही थी। कंट्रोल रूम को खबर देने के बाद लोग बचाव के काम में जुट गए। अली, महेंद्र और पप्पू को कुछ ही देर बाद मलबे से निकाल लिया गया। इस बीच बचाव दल भी पहुंच गया। बाद में सतीश को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें