फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल के मैनेजर की हिरासत 17 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
साकेत कोर्ट ने मालवीय नगर होटल अग्निकांड के आरोपी और मैनेजर जय मिश्रा की न्यायिक हिरासत 17 नवंबर तक बढ़ा दी है। वहीं, मामले में आरोप तय करने पर सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख तय की है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल की अदालत ने यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान होटल मालिक लवकेश बजाज पेश नहीं हुआ। उसके वकील प्रीति यादव ने बताया कि हाईकोर्ट से उसे 18 दिसंबर तक अंतरिम जमानत मिली हुई है और वह बीमार है। अदालत ने पेशी से छूट देने की अर्जी स्वीकार कर ली। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने अदालत को बताया कि विसरा रिपोर्ट मिल गई है, लेकिन होटल के डीवीआर का डेटा और फोरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इस पर कोर्ट ने जय मिश्रा के हिरासत में होने का हवाला देते हुए फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें