नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष इसकी थीम ‘समृद्धि के लिए ईमानदारी’ रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाकर की। इसके बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशक पुनीत मीना ने संबोधित किया। सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध और कविता प्रतियोगिताओं में 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का संदेश दिया गया। ब्यूरो