फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयात होटल में बंदूक लहराने वाले 'पिस्टल' पांडेय को 14 दिन की जेल, नहीं डाली थी जमानत याचिका

Mon, 22 Oct 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पांच सितारा होटल हयात रीजेंसी में पिस्टल लहराकर गुंडागर्दी करने वाले बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय की आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि आशीष पांडेय ने अदालत में कोई जमानत याचिका नहीं  दायर की थी। यही वजह है कि सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि हयात होटल के बाहर 14 अक्तूबर की रात में पिस्तौल के साथ एक कपल को धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के बसपा पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय का नाम सोशल मीडिया पर छा गया। घटना के बाद अंडरग्राउंड हो जाने पर जब आशीष के खिलाफ देशभर में लुकआउट नोटिस जारी हो गया तो आशीष ने अपनी सफाई में एक वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा जो बाद में सोशल मीडिया पर आया।
विज्ञापन


आशीष पांडेय ने बीते गुरुवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। कोर्ट ने पांडेय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। शुक्रवार को फिर उसकी पेशी हुई जहां उसे रिमांड पर भेज दिया गया और आज उसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें